खेलताजा खबरेंमनोरंजन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

150

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहु पिछले कुछ दिनों से शादी के बंधन में बंधने को लेकर चर्चा में है। हालाँकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी. वही अब इस मामले पर सुनील शेट्टी ने एक बड़ी अपडेट दी है।

सुनील शेट्टी इन दिनों वेब सीरीज धारावी बैंक के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, अथिया और केएल जल्द ही शादी करेंगे। सुनील के जवाब से उम्मीद की जा रही है कि अथिया और केएल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।सोशल मीडिया के जरिये दोनों ही एक दूसरे पर प्यार का खुलकर इज़हार करते हुए भी नज़र आते रहते है।

सुनील शेट्टी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था, शादी करने का फैसला बच्चों का होता है। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वे शादी करेंगे। राहुल फिलहाल एशिया वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका टूर, ऑस्ट्रेलिया टूर में बिजी हैं। इसलिए जब उन्हें काम से फुर्सत मिलेगी तो वे शादी कर लेंगे.जानकारी के लिए आपको बतादें की अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक साथ एक ही घर में शिफ्ट हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने बांद्रा में कार्टर रोड पर एक घर लिया है। जब से ये कपल अपने नए घर में शिफ्ट हुआ है तब से एक बार फिर शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।

Also Read: CM शिंदे, नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दें- संजय राउत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x