ताजा खबरें

मुंबई में बेवफाई के शक में शख्स ने 21 साल की पत्नी की ली जान

142

मुंबई (Mumbai)की भांडुप पुलिस ने शनिवार को एक 37 वर्षीय व्यक्ति को बेवफाई के शक में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया, महिला के सर पर खाना पकाने के तवे से वार किया। आरोपी बसंत साहा, 21 साल की पीड़िता रीतादेवी दुबे के साथ भांडुप पश्चिम में विलेज रोड पर रहता था। वे वहां सफाईकर्मी के रूप में काम करते थे।पीड़िता की बहन कवितादेवी दुबे के अनुसार, जो इस मामले की शिकायतकर्ता भी हैं, दोनों के बीच कुछ समय से अनबन थी। “साहा अपनी पत्नी रीतादेवी से एकआदमी से बात न करने के लिए कहता रहा, जिस पर उसे शक था कि उसकी पत्नी के सम्बन्ध हैं, लेकिन मृतक महिला नहीं मानी। वारदात के वक्त भी वह उस शख्स से फोन पर बात कर रही थी।इसी गुस्से में आकर बसंत सहा ने अपनी पत्नी की जान लेली

Also Read :- https://metromumbailive.com/half-of-mumbai-will-not-get-water-for-24-hours-know-when/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x