ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

हड़ताल कर रहें 376 एसटी कर्मचारियों का निलंबन, महाराष्ट्र सरकार सख्त

155

दीवाली से कुछ दिन पहले शुरू हुई एसटी (ST) कर्मचारियों की हड़ताल अब तक जारी है। लेकिन अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन के हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ ठाकरे सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए 376 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

आपको मालूम हो कि एसटी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम नागरिकों बहुत ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा यात्री ग्रामीण क्षेत्रों में परेशान हैं। मंगलवार को हड़ताल का 13 वां दिन था।

हड़ताल कर रहे एसटी कर्मचारियों की प्रमुख माँग एसटी महामंडल का विलीनीकरण राज्य सरकार में करना है। सरकार ने एसटी कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए सोमवार को प्राइवेट बसों, स्कूल बसों, माल वाहनों और अनुबंध कैरिज बसों को पैसेंजर को यात्रियों को ले जाने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ।

Report By: Rajesh Soni

Also read: फडणवीस ने नवाब मलिक का नाम लिए बिना बोला हमला, ट्वीट हुआ वायरल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x