ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

तालिबानी आतंकियों को मिला PAK क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का समर्थन

187

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अफगानिस्तान पर हिंसा का सहारा लेकर अवैध कब्जा करने वाले तालिबानी आतंकियों का समर्थन किया है।

अफरीदी  (Afridi) ने कहा कि, ‘इस बार कई मसलों पर तालिबानी का स्टैंड सकारात्मक नजर आ रहा है। अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर भी अफरीदी ने तालिबान से समर्थन की उम्मीद की है। वहीं अफरीदी ने महिलाओं के प्रति तालिबान के नरम रवैये को अच्छा बताया है।

आपको मालूम हो कि, तालिबान ने महिलाओं पर जुल्म करना शुरू कर दिया। अब अफगानिस्तान में महिलाओं को सिर्फ इस्लाम के तहत शिक्षा दी जाएगी। वहीं महिला और पुरुष अब साथ में नहीं पढ़ पाएंगे। इसके अलावा पुरुष शिक्षक अब लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेंगे।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – बारिश के कारण मुम्बई के कांदिवली इलाके में भरा पानी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x