ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

ठाकरे सरकार पांच वर्ष पूरा नहीं करेगी, मैंने जीवन में ऐसा CM नहीं देखा-नारायण राणे

131

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने ठाकरे सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि ठाकरे सरकार पांच साल पूरे करेगी। यह सरकार किसी भी क्षण जाएगी।उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे ठाकरे सरकार पर हमला बोला। मुझे नहीं लगता कि सरकार पांच साल पूरे करेगी। यह सरकार पांच साल पूरे नहीं करेगी। उन्हें पांच साल तक सत्ता में रहने का भी अधिकार नहीं है। उन्हें मंत्री बनाने का कोई अधिकार नहीं है। ये भ्रष्ट मंत्री हैं। राज्य के हित में कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्हें सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। यह सरकार किसी भी क्षण जाएगी। उन्हें पता ही नहीं है। राणे ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के कारण यह सरकार जाएगी।

नारायण ने आगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट में नहीं जाते हैं। मंत्रालय में जाते नहीं। उन्हें यह भी नहीं पता कि क्या करना है। जिस विषय पर नहीं बोलना चाहिए, उस पर बात करते हैं। क्या ये सीएम है? मैंने अपने जीवन में किसी भी राज्य का ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि उनका नाम राज कपूर के नाम पर रखना होगा। सारा काम मातोश्री में बैठकर ही किया जाता है। देखिए महाराष्ट्र ने कितनी तरक्की की है। क्या आपने लोगों की भलाई के लिए कुछ किया?

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – देश की राजधानी दिल्ली पटाखों के चलते हुई धुँआ-धुँआ

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x