मुंबई से सटे कल्याण और ठाणे आरटीओ विभाग के द्वारा परिसरों में यह बात सामने आई है कि अधिकारी उनके संपर्क में आने वाले वाहन चालकों से पार्क करने, पासिंग और सेनेटाइज करने के नाम पर जबरन 200 रुपये की वसूली कर रहे हैं।
कल्याण और ठाणे के इस आरटीओ में रोजाना 200 वाहन पासिंग के लिए आते हैं। यहां हर महीने छह हजार से ज्यादा वाहनों की पासिंग होती हैं। जिनसे हर रोज 200-200 रुपये वसूले जाते हैं। पिछले एक महीने में 12 लाख रुपये से ज्यादा रुपयों की वसूली की गई है। इस संबंध में राष्ट्र कल्याण पार्टी के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता ने कल्याण उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने पुलिस को पत्र लिखकर अवैध वसूली के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है। लेकिन इस वसूली से वाहन चालक प्रभावित हुए हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा-‘हमें तीसरी लहर के….’