ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

सड़क चलती लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर गंदे कमेंट लिखकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

133

मुंबई : रास्ते चलती लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर निकालकर उसे सोशल मीडिया पर गंदे कमेंट लिखकर वायरल करने वाले आशिक मिजाज शख्स को उत्तर मुंबई साइबर विभाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि यह आरोपी अबतक दर्जनों लड़कियों की बिना इजाजत तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर गंदे अश्लील कमेंट लिखकर वायरल कर चूका है फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मालाड पुलिस को सौप दिया गया है।

आपको बता दें कि 21 नवंबर को मालाड की हद में रहने वाली लड़की जब बाइक से गुजर रही थी तभी यह आरोपी अमित विरपालसिंग भदौरिया(43) ने उस लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो निकाल ली,लड़की ने जब उसे ऐसा करने से मना किया और वीडियो डिलीट करने बोला तो वह लड़की को धमकाने लग।

लड़की ने मालाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया और फिर जैसे ही इस मामले की जानकारी उत्तर विभाग साइबर पुलिस को मिली तो समता नगर साइबर पुलिस ने डीसीपी बालसिंह राजपूत के निर्देश के बाद तुरंत मोबाइल लोकेशन और तांत्रिक जानकारी के आधार पर आरोपी को मालाड इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354(ड), 500 सह आईटी एक्ट 66(क) 66(ड) के तहत ममला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
साइबर पुलिस की जांच में यह पता चला कि आरोपी सड़क पर चलती महिलाओं और लड़कियों की अश्लील तस्वीरें निकालकर गंदे कमेंट जैसे क्या लगती है क्या हॉट है ,देख कैसे लुक दे रही है ऐसे अश्लील कॉमेंट लिखकर वायरल करता था।

Also Read: अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके एक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x