ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

ढाई महीने के बच्चे को लेकर सत्र में पहुंची विधायक सरोज अहिरेन की मुख्यमंत्री ने की तारीफ़

132

विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन नासिक विधायक सरोज वाघ (अहिरे) अपने ढाई महीने के बच्चे को लेकर विधान भवन पहुंची है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने जनप्रतिनिधि और मातृत्व दोनों दायित्वों को एक साथ निभाने वाली सरोज अहिरे की सराहना की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरोज अहिरे को अपने हॉल में बुलाया और उनके परिवार से मुलाकात भी की।  सरोज अहिरे ने कहा मैं मां भी हूं और विधायक भी हूँ।  इसलिए दोनों कर्तव्य महत्वपूर्ण हैं। बच्चा मेरे बिना नहीं रह सकता लेकिन इसके साथ ही हलके की जनता के मुद्दे भी अहम हैं।  इसलिए बच्चे को लाना पड़ा”,।

Also Read: भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे रोहित

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x