मुंबई क्राइम ब्रांच (MCB) की यूनिट 7 ने ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर लखन सिंह को दस घरेलू पिस्टल, दो मैगजीन और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पिछले एक मामले में पुलिस को लखन सिंह की तलाश थी।
यूनिट 7 के एक पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर को सूचना मिली थी कि वह एक्सप्रेस-वे पर मीठागर पहुंचने वाला है।
यूनिट 7 की टीम ने इस जगह जाल बिछाया।
इस दौरान तीन में से दो लोग भागने में सफल रहे। जबकि लखन सिंह हथियारों के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। इन हथियारों की अनुमानित कीमत 3 लाख 5 हजार है।
इतनी बड़ी संख्या में आरोपियों के मुंबई में हथियार लाने का क्या कारण है? और कौन शामिल है? इसको लेकर क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : 4 जुलाई को निकलने वाले मराठा समाज के मोर्चे में शामिल होंगे जन प्रतिनिधि