सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा और नौकरी में मराठा (Maratha) समाज को मिले आरक्षण को कुछ दिन पहले रद्द कर दिया था। जिसके बाद से मराठा समाज ने आरक्षण को लेकर आक्रामक रूख अपना रखा है। वहीं कल यानी 16 जून से मराठा समाज आरक्षण को लेकर सड़क पर उतकर आंदोलन करने जा रहा है। कल शिवाजी महाराज के वंशज और सोल्हापुर के सांसद छत्रपति संभाजी महाराज के नेतृत्व में मोर्चा निकलने वाला है। इस मोर्चे को सोल्हापुर के सकल मराठा समाज ने समर्थन देने का फैसला लिया है।
‘एक गांव एक गाड़ी’ के तहत कोल्हापुर में होने वाले मोर्चे के लिए सोल्हापुर के लाखों मराठा समाज के लोग समर्थन देने के लिए पहुंचने वाले हैं। यह मोर्चा आरक्षण रद्द होने और सांसद संभाजी राजे की पांच मांगों को लेकर निकलने वाला है। वहीं सोलापुर में कल संभाजी राजे की मौजूदगी में होने वाले मोर्चे में कोल्हापुर मोर्चे की तारीख तय की जाएगी।
आपको मालूम हो कि महाराष्ट्र में मराठा समाज की करीब 33 से 35 प्रतिशत आबादी है। जिसके कारण विधानसभा में भी मराठा समाज के 150 से ज्यादा विधायक हैं। इसी वजह से कोई भी पार्टी मराठा समाज से नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है।
Report by : Aarti Verma
Also read : अयोध्या विवाद को लेकर भाजपा शिवसेना पर हमलावर, कहा- ‘संजय राउत चोर…’