रेलवे(railway)ने एक बड़ा फैसला लिया है और इसके तहत महाराष्ट्र राज्य के 19 रेलवे स्टेशनों का कायापलट किया जाएगा। रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुंबई के स्टेशन शामिल हैं। मुंबई में दादर सहित 7 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। राज्य के पुणे, नासिक, नांदेड़, अमरावती, भुसावल जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जाएगा।
रेलवे ने स्टेशनों को नया लुक देने का फैसला किया है। मुंबई सेंट्रल, ठाणे, नागपुर, अजनी, जालना और औरंगाबाद रेलवे स्टेशनों को स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए पहले ही टेंडर पास किये जा चुके है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।मुंबई में अंधेरी, बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, दादर, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस शामिल हैं जिनका पुनर्विकास किया जाएगा । पुनर्विकास के लिए पुणे, लोनावला, मिराज, भुसावल, नांदेड़, नासिक रोड, साईनगर शिरडी, शिवाजीनगर पुणे, ठाकुरली, अमरावती, अकोला, वर्धा रेलवे स्टेशनों का अध्ययन किया जाएगा।
Also Read :- https://metromumbailive.com/16-year-old-girl-gang-raped-in-palghar-adjacent-to-mumbai-8-people-arrested/