ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शिंदे गुट के विधायक पहले तय कर ले क्यों शिवसेना से अलग हुए?-संजय राउत

141

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut)ने शिंदे गुट के आरोपों पर पलटवार किया है। शिंदे गुट ने शिवसेना से बगावत करने के लिए संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया था।

संजय राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि, ‘सारे विधायक क्यों अलग हुए? वो उन्हें भी नहीं पता वो सारे विधायक खुद ही कन्फ्यूज्ड है। पहले कहते है हिंदतुव के वजह से अलग हुए, फिर कहते है पार्टी के तरफ से फंड नहीं मिलता विकास के लिए। फिर कहते उध्दव ठाकरे वक़्त नही देते, और अब कहते है संजय राउत के वजह से पार्टी से अलग हुए। मेरा आवाहन है पहले वो सब विधायक आपस में बैठकर तय कर ले कि क्यों पार्टी से अलग हुए फिर आकर बात करें।

आपको बता दें कि, शिंदे गुट के कई विधायक राउत के खिलाफ आक्रामक है। जिनमें गुलाबराव पाटिल और संजय गायकवाड़ जैसे विधायक शामिल है।

Reported By ;- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/normal-life-in-mumbai-affected-by-heavy-rains/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x