कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोरोना को मात देने वाला “मुंबई मॉडल” हो सकता है दिल्ली में लागू!

125

कोरोना (Corona) से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई (Mumbai) ने पहली और दूसरी लहर का जिस सफलता से सामना किया है। उसकी देश और दुनिया में तारीफ हो रही है। मुम्बई मॉडल (Mumbai Model) से प्रभावित होकर दिल्ली (Delhi) सरकार अपने यहां तीसरी लहर में कोरोना (Corona) से निपटने के लिए ही ‘मुंबई मॉडल’ को लागू कर सकती है। मुंबई ने किस तरह से कोरोना की जंग जीती है। उसका अध्ययन करने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार पिछले दिनों मुंबई आए थे।

यहां कोरोना से कैसे निपटा जा रहा है। उन्हें इस बारे में विस्तार में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके तहत वॉर रूम के जरिए बेड मैनेजमेंट, ऑक्सिजन की आपूर्ति एवं कोविड सेंटर निर्माण कर उसमें मरीजों का कैसे इलाज किया जा रहा है? इसकी पूरी जानकारी दी गई। इसे दिल्ली की सरकार दिल्ली में लागू कर सकती है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया है कि दोनों ने गोरेगांव स्थित बड़े कोविड सेंटर एवं सेवन हिल्स हॉस्पिटल का दौरा कर मरीजों का किस तरह इलाज किया जा रहा है, इसका जायजा लिया गया।

दिल्ली की टीम ने वॉर्ड वॉर रूम से कैसे काम होता है? मरीजों के लिए कैसे बेड अलॉटमेंट किया जाता है? इसकी जानकारी हासिल करने के लिए ग्रांट रोड और अंधेरी पूर्व के वॉर्ड वॉर रूम का दौरा किया था। जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी रिपोर्ट सबसे पहले वॉर्ड वॉर रूम को मिलती है।

उसके बाद फोन द्वारा उनसे संपर्क किया जाता है। एवं व्यक्ति का मार्गदर्शन किया जाता है। आवश्यकता के मुताबिक बीएमसी की टीम उनके घर जाती है। और उनकी मेडिकल जांच करती है। आवश्यकता होने पर उसे प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया जाता है। दिल्ली की टीम ने पूरी प्रक्रिया देखी और समझी एवं काम के तरीके की भी तारीफ की।

Report by : Aarti Verma

Also read : मुंबई के मालवणी में बड़ा हादसा, इमारत का हिस्सा गिरने से 11 लोगों की मौत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x