ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई के मालवणी में बड़ा हादसा, इमारत का हिस्सा गिरने से 11 लोगों की मौत

178

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मॉनसून (Monsoon) की पहली बारिश (Rain) ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। उत्तर मुम्बई के मलाड (Malad) वेस्ट के मालवानी (Malvani) इलाके में बुधवार की रात करीब 11 बजे एक चार मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में कुल 11 लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। और कई लोगों को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार, दिनभर हुई बारिश के वजह से एक 4 मंजिला इमारत पर गिरी जिसके बाद यह हादसा हुआ था। फायर ब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। फंसे हुए लोगों को स्थानीय निवासियों, बीएमसी, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

मुंबई जोन 11 के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि, हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं।’

‌बीएमसी ने बताया कि, मुंबई के मलाड वेस्ट में न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक रिहायशी ढांचा गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है, इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। आसपास की 3 इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकल लिया गया है। वहां की बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अच्छी स्थिति में नहीं हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन फंसे हुए लोगों के लिए जारी है।

इससे पहले मॉनसून की पहली बारिश ने ही बीएमसी के इससे निपटने के सारे इंतजामों की पोल खो दी है। हर साल की तरह इस साल भी पहली ही बारिश में मुंबई के लगभग सभी इलाकों में पानी भर गया और सारे इंतजाम बह गए है।

थोड़े समय में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया। मुंबई में बुधवार को 220 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 14 जून तक मुंबई में तेज बारिश होने का आशंका जताई है।

Report by : Aarti Verma

Also read : प्रतिबंधों के बावजूद मुम्बई लोकल ट्रेन में फिर बढ़ी भीड़!

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x