ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

पुणे में बारिश के कारण खिसकी चट्टान, जानिए लोगों का हाल?

136

महाराष्ट्र में जुलाई महीने में आई बाढ़ को अब तक लोग भूला नहीं पाए हैं। उस दौरान प्रदेश के 11 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में करीब 200 लोगों की मौत हुई थी। एक बार फिर बरसात ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोर पकड़ लिया है। जिसके कारण पुणे में कल जोरदार बरसात के बाद भूस्खलन की घटना देखने को मिली है।

दरअसल, पुणे के मावल स्थित एकवीरा क्षेत्र में कल जोरदार बरसात हुई। जिसके कारण काली एकवीरा गढ़पर होदा के पास चट्टान खिसक गई। गढ़पर किसीके ना होने की वजह से कोई अनहोनी घटना नहीं घटी। अन्यथा भूस्खलन की घटना में कई लोगों की जान सकती थी।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप भूस्खलन की डरावनी तस्वीरों को साफ देख सकते हैं। सोचिए अगर यहां कोई मौजूद होता तो उसके साथ क्या होता? लेकिन उपवरवाले की कृपा रही की घटना के दौरान यहां कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण इस घटना में किसीके भी जान की खबर नहीं है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने दो नागरिकों को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x