ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज ठाकरे पर लटकीं गिरफ्तारी की तलवार? कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट

143

सांगली के शिराला कोर्ट ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे(Raj Thackery) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वारंट पिछले महीने जारी किया गया था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। राज ठाकरे को एक पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। राज ठाकरे के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट 2012 में दर्ज किए गए गुनाहों में से एक को लेकर है। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 117, 143 और मुंबई पुलिस अधिनियम की 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज के खिलाफ यह मामला पुराना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले का निपटारा किया जा रहा है। सांगली के मनसे कार्यकर्ता तानाजी सावंत ने मराठी और मराठी बोर्ड के मुद्दे पर आंदोलन किया था।

आंदोलन के दौरान कुछ दुकानों को बंद करने का प्रयास किया गया। बाद में तानाजी सावंत और पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल मामले की सुनवाई चल रही है।

पता चला है कि सांगली कोर्ट ने सीधे तौर पर मुंबई पुलिस कमिश्नर को राज ठाकरे को सांगली कोर्ट में गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए है। वारंट छह अप्रैल को जारी किया गया था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने वारंट पर कार्रवाई नहीं की।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mns-re-releases-teaser-before-raj-thackerays-meeting/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x