कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाढ़ ग्रस्तों के लिए जारी किए गए राहत पैकेज का सच सामने आएगा-नारायण राणे

213

वर्तमान समय में महाराष्ट्र के कई नेता दिल्ली में हैं। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि महाराष्ट्र भाजपा में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर हैं। अब इस पर केंद्रीय उद्योग मंत्री नारायण राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राणे ने कहा कि, ‘संजय राउत बिना कारण भाजपा पर निशाना साधते हैं। क्योंकि राउत के पास एमवीए सरकार द्वारा किया गया कोई काम बताने जैसा नहीं है।

वहीं संगठन में बदलाव को लेकर राणे ने कहा कि, ‘हमारे दल में अध्यक्ष पद बदलने को लेकर कोई चर्चा नही है। यह सब पत्रकारों द्वारा गठित खबरें हैं। मुझे भाजपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन करने आए हैं।

इसके अलावा राणे ने कहा कि, ‘वो जल्द फिर से चिपलुन का दौरा करेंगे। मेरे जाते ही केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपयों की मदद की है। वहीं राणे ने राज्य सरकार द्वारा बाढ़ ग्रस्तों के लिए घोषित किये गए 11 हजार 500 करोड़ के राहत पैकेज पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राहत पैकेज में से 10 हजार करोड़ का सच जल्द सामने आएगा। मैं राज्य सरकार के खराब काम के बारे में बताऊंगा और लोगों को जागरूक करने का काम करूंगा। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को न्याय दिया है। महाराष्ट्र के लोगों को मंत्रीमंडल में ज्यादा जगह दी है। इसके बारे में लोगों को बताऊंगा। पीएम मोदी देश के लिए बड़े और अच्छे फैसला ले रहे हैं। जिसको हम जनता तक पहुंचाएंगे।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read ठाकरे सरकार हिन्दू त्योहारों को नियोजित तरीके से खत्म करने की कर रही है कोशिश-नितेश राणे

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x