केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के विमान में सफर कर रही एक महिला यात्री पेट में दर्द के बाद शौचालय गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान में दो डॉक्टर थे, इसलिए महिला यात्री ने सुरक्षित रूप से एक प्यारे बच्चे को जन्म दिया। इक्वाडोर से स्पेन जा रही फ्लाइट की ये घटना बताई जा रही है।
फ्लाइट में अचानक महिला को लेबर पेन होने लगा जिसके बाद वो बाथरूम गई। तमारा नाम की महिला जब बाथरूम में गई तो वो चिल्लाने लगी जिसके बाद अन्य यात्रियों ने महिला की मदद की और उनकी सफलपूर्वक डिलीवरी करवाई। सबसे हैरानी की बात तो यह है की इस महिला को नहीं पता था कि वह गर्भवती है यह उनके और एयरलाइन के लिए एक सरप्राइज डिलीवरी थी। महिला को आगे के इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज़ जारी है।
Also Read: Sushma Andhare : सुषमा अंधारे ने वारकरों से मांगी माफी, दूसरी ओर वारकरों का विरोध