ताजा खबरें

मुंबई लोकल में आम आदमी की एंट्री पर लग सकती है रोक

147
मुंबई लोकल से जुड़ी बड़ी खबर, राज्य सरकार की इस मांग पर रेलवे ने दिखाया हरी झंडी

महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। वहीं ओमिक्रोन के मामले में भी महाराष्ट्र देश में हॉटस्पॉट बना हुआ है। जिसके कारण राज्य सरकार औऱ स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

वहीं अब एक बार फिर राज्य पर लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में राहत एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वड़ेट्टीवार ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विजय वड़ेट्टीवार ने एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, ‘महाराष्ट्र में पश्चिम बंगाल जैसा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी सकारात्मक है।

वहीं लोकल बंद करने को लेकर सवाल पूछने पर वड़ेट्टीवार ने साफ किया कि, ‘पहले और दूसरे लॉकडाउन के दौरान लोकल सेवा को बंद कर दिया गया था। और लॉकडाउन के दौरान स्कूल एवं ट्रेन बंद कर दिए जाते हैं।

रेलवे में गर्दी बढ़ रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि, लोकल को लेकर टास्क फोर्स और कैबिनेट के साथ चर्चा के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। लेकिन निर्णय जल्द जरूर लिया जाएगा।

अब हम आपको पश्चिम बंगाल में लगाए गए लॉकडाउन के बारे में जानकारी देते हैं। बंगाल सरकार द्वारा लगाए गए मिनी लॉकडाउन में आज से राज्य में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्पा, सलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़िया घर और मनोरंजन इत्यादि को बंद कर दिया गया है।

वर्तमान समय में महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना विस्फोट हो रहा है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 11 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होते जा रहा है। कल यानी सोमवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – ओमिक्रोन के चलते इस राज्य में सख्त हुई पाबंदियां

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x