ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई यूथ कांग्रेस में पड़ी फूट, अध्यक्ष पद के लिए बगावत का बिगुल

154

मुंबई महानगर पालिका चुनाव को कुछ ही महीनों का समय बचा है। लेकिन उससे पहले मुम्बई कांग्रेस में फूट पड़ गई है। मुम्बई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी और झगड़ा सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ गया है।

दरअसल, कल मुम्बई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए बांद्रा पूर्व से विधायक और बाबा सिद्दीकी के लड़के जीशान सिद्दीकी को चुना गया। जबकि पूर्व NSUI मुम्बई अध्यक्ष सूरज ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

मुम्बई यूथ कांग्रेस (Congress) का अध्यक्ष पद जीशान को मिलने से सूरज सिंह ठाकुर नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने सिद्दीकी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हुए अपना इस्तीफा पार्टी आलाकाम को भेज दिया।

बता दें कि, कांग्रेस आगामी बीएमसी चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ने की बात कह रही है। लेकिन पार्टी में जिस तरह की उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए आगामी महानगर पालिका चुनाव की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होगी।

Report By : Rajesh Soni

Also read : नाराज किसानों ने ट्रक भरकर टमाटर सड़क पर फेंके, वीडियो वायरल

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x