ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राउत के बयान को लेकर शिवसेना-BJP नेताओं के बीच खींची तालवार

155

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने अपने पुणे दौरे के दौरान विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर भाजपा नेता आक्रामक है।
अगर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो, अथड़ी निकालने की धमकी देने वाले संजय राउत के लिए अलग न्याय क्यों? ऐसा सवाल बीजेपी ने किया है।
जिसके बाद भाजपा के नगर अध्यक्ष जगदीश मलिक ने चेतावनी दी थी कि, जब तक राउत के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक हम राउत को पुणे में घूमने नहीं देंगे।

उन्होंने राउत के खिलाफ डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी। वहीं
अब शिवसेना के नगर अध्यक्ष संजय मोरे ने जगदीश मुलिक को चुनौती देते हुए कहा कि संजय राउत पुणे आएंगे, हिम्मत है तो रोककर दिखाओ।

संजय मोरे ने बताया कि संजय राउत अगले हफ्ते गणेशोत्सव के लिए पुणे आएंगे. शिवसेना ने बीजेपी को चेतावनी दी है कि अगर वह संजय राउत को रोकने की कोशिश करती है तो भाजपा नेताओं को शिवसेना के अंदाज में जवाब देगी।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x