शिवसेना के राज्य सभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत भारतीय जनता पार्टी को कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच राउत ने एक बार भाजपा को उनकी जन आशीर्वाद यात्रा के लिए आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने का काम भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा कर रही है। जिस तरह इस यात्रा में भीड़ का नियोजन हो रहा है। यह जानबूझकर किया जा रहा है। राज्य को परेशानी में डालने के लिए। ठीक है, कोई अड़चन नहीं। कृपया कर संयम पाले।
आपको मालूम हो कि, ‘केंद्र की मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के 4 नेताओं को केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह दी है। यह चारों नवनियुक्त केंद्री मंत्री पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा निकाल रहे है। नवनियुक्त चार मंत्रियों में भारती पवार, नारायण राणे, कपिल पाटिल और भागवत कराड शामिल है।
Reported By- Rajesh Soni
Also Read – https://metromumbailive.com/bmc-additional-commissioner-turned-corona-positive/