ताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शादी की सालगिरह मनाने उत्तराखंड के इस शहर पहुंचा ये कपल

130

बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ उत्तराखंड पहुंचे। वह यहां एक निजी रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे। बताया गया है कि यह जोड़ा अपनी तीसरी सालगिरह मनाने पहुंचे थे ।
जानकारी के अनुसार, रणवीर व दीपिका इसका लुफ्त उठा रहे हैं। उन्होंने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। यह जोड़ा शनिवार को हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय के निकट डीनापानी में बने हेलीपैड पर उतरा था। उनके मंगलवार वापस मुंबई लौटने का कार्यक्रम बताया गया है। आपको बता दें कि रणवीर व दीपिका की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली में हुई थी। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बिनसर में रहने के बाद मुंबई वापस लौट गए।
रणवीर और दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ’83’ रिलीज होगी जिसमें रणवीर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका का कैमियो भी है। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगी।

Reported By: Raksha Gorate

Also Read:  जन्म से समीर वानखेडे मुस्लिम!, महानगरपालिका का कोर्ट में दावा?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x