ताजा खबरें

ऑक्टोपस और जेलिफ़िश जैसी दिखने वाली ये अजीबोगरीब मछली! वीडियो

151

इस दुनिया में लाखों जानवर हैं, जिनमें से कई तो हम रोज देखते हैं, लेकिन कई जानवर ऐसे भी हैं जो बहुत ही दुर्लभ हैं। वे कभी-कभी ही दिखाई देते हैं। वहीं, धरती और गहरे समुद्र में कुछ जीव ऐसे भी हैं, जो अदृश्य हैं और जब भी देखते हैं तो लोगों को हैरान कर देते हैं। कई बार ऐसे अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते हैं, जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद ही अजीबोगरीब जीव नजर आ रहा है। अब इस अजीबोगरीब जीव को देखकर लोग सोचते हैं कि क्या ये असली है?

यह अजीबोगरीब जीव ऑक्टोपस जैसा दिखता है, लेकिन इसके कई पैर हैं, जो पक्षियों के पंखों की तरह दिखते हैं। समुद्र के गहरे हिस्से में ये पंख ऐसे फड़फड़ाते हैं जैसे हवा में उड़ रहे हों। इसे रहस्यमयी मछली बताया जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि यह मछली ऑक्टोपस और जेलीफिश की तरह कितनी अजीब नजर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि अंतरिक्ष में कई रहस्यमयी जीव हो सकते हैं। लेकिन समुद्र के गहरे हिस्से में भी ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में धरती पर रहने वाले लोगों को भी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह रहस्यमयी मछली इसका उदाहरण है।

समुद्र में तैरती इस रहस्यमयी मछली का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईडी @OTerrifying से शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा है, ‘रहस्यमय मछली प्रशांत महासागर में तैरती दिखी’।

20 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 29 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x