कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र पर ‘जवाद’ समुद्री तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी चेतावनी

141

कोरोना (Corona) के नए वैरिएंट (Variant)ओमिक्रोन (Omicron) के खतरे के बीच महाराष्ट्र पर चक्रवर्ती तूफान जवाद का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान शनिवार को सुबह ओडिशा के समुद्री तट से टकराएगा। वहीं समुद्री तूफान जवाद से महाराष्ट्र को भी खतरा बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को तूफान के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने के चेतावनी दी है।

जवाद तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल है। वहीं तूफान के समुद्री तट से टकराने के बाद हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसी वजह से ओडिशा के कई तटीय जिलों में प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/concern-increased-in-mumbai-thane-28-suspected-patients-of-omicron-in-the-state/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x