लोक जनशक्ति पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने खुदकी जान को खतरा बताया है। इसी वजह से उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खुदके लिए Z(+) सिक्योरिटी की मांग की है। पशुपति ने पत्र में लिखा है कि राजनीतिक साजिश की वजह से उनकी जान को खतरा है। इस वजह सर उन्हें जल्द से जल्द ‘जेड प्लस’ सिक्युरिटी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद से पार्टी में उथल पुथल जारी है। रामविकास पासवान के बेटे चिराग पासवान और पशुपतिनाथ के बीच रिश्ते ठीक नजर नहीं दिखाई दे रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद से चाचा और भतीजे के बीच दूरियां लगातार बढ़ती चली गई।
Report by : Rajesh Soni
Also read : ख़तरनाक: मुम्बई के आश्रम में 22 बच्चे पाए गए कोरोना पॉजिटिव