महाराष्ट्र के बीड जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पर्ली तालुका के सिरसाला गांव में एक घर पर कागज चिपका कर धमकी दी गई. परली तालुक में एक घर में ‘इस्लाम से गुस्ताखी की एक ही सजा, सर तन से जुड़ा, जल्द ही तेरा सर तन से जुड़ा होगा’ लिखा हुआ एक पत्र घर में चिपका दिया गया। जिसके बाद सिरसाला थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरसाला में रहने वाले शिकायतकर्ता उमेश रंगनाथ पवार के घर पर हिंदी भाषा में एक धमकी भरा पत्र चिपकाया गया था. उन्होंने इस बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस ठाणे में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। उमेश रंगनाथ पवार के घर पर चिपकाए गए धमकी भरे पत्र में कहा गया है, ‘आरएसएस के गुंडे तू सिरसलेमे आरएसएस चंटा है… तुझे पता नहीं है क्या इस्लाम से गुस्ताखी की एक ही सजा, सर तन से जुड़ा, सर तन से जुड़ा, बहुत जल्दी तेरा’ सर तन से जुदा किया जाएगा, तू आरएसएस का नेता है ना रे, तकदीर अल्लाहु अकबर।’
Also Read: अनिल परब आपने बनाया है जो सजा आप भुगतेंगे – किरीट सोमैया