ताजा खबरें

तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा, 135 लाख की ड्रग्स बरामद

368

मुंबई (Mumbai): मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग मामलों में तीन ड्रग्स तस्करों (Drug Peddlers ) को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने मझगांव इलाके से एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एमडी और मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 35.30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने ड्रग पेडलर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ड्रग तस्करी का एक दूसरा मामला मुंबई के बांद्रा से सामने आया है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/16-year-old-girl-gang-raped-in-palghar-adjacent-to-mumbai-8-people-arrested/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़