गाज़ियाबाद में दो बार धर्म बदलकर भव्या की हत्या उसके तीसरे पति ने की ऐसी मामले की जानकारी निकलकर सामने आई है। इस महिला ने तीन बार शादी की तीनो बार अपना नाम भी अलग-अलग रखा। एक बार हिन्दू से मुस्लिम फिर मुस्लिम से हिन्दू बन गई। पति बदला नाम बदला और धर्म बदला लेकिन अपने पिछले रिश्तों को भव्या ने पीछे नहीं छोड़ा और इस ही के चलते तीसरे पति ने भव्या को मौत के घाट उतार दिया।
बिहार के सीतामगढ़ी की रहने वाली भव्या का नाम बेबी था। भव्या ने पहली शादी साल 2004 में दिल्ली के योगेंद्र कुमार से की थी जिसके बाद उसका नाम बेबी से अंजलि हो गया। दोनों का एक बेटा निहाल भी था जो अब 16 साल का हो चूका है। 13 साल साथ रहने के बाद 2017 में भव्या ने दिल्ली में अनीस नाम के व्यक्ति से शादी कर ली और फिर अपना नाम अंजलि से बदलकर अफसाना रख दिया। दोनों का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम इन्होने आदिल रखा। निकाह के बाद अफसाना और अंजलि अलग हो गए और बेटा आदिल माँ अफसाना के साथ रहने लगा। इसके बाद साल 2019 में अफसाना को गुरुग्राम के विनोद शर्मा से प्यार हुआ और फिर अफसाना ने अपना नाम भव्या शर्मा कर विनोद से शादी कर ली।
भव्या विनोद को जानकारी देती थी की वो आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई का काम करती है। वही अक्सर काम के सिलसिले में भव्या एक शहर से दूसरे शहर आया -जाया करती थी। विनोद के पास काम-काज नहीं था वो अपने घर पर ही काम किया करता था और जो पैसे भव्या देती थी उस ही से दोनों का घर चलता था। 24 दिसंबर की रात जिस दौरान विनोद ने भव्या को वीडियो काल किया उस दौरान भव्या के साथ उसका पूर्व पति अनीस भी नज़र आया जिसको देखकर विनोद का खून खौल गया। जब 25 तारीख को भव्या घर लौटी तो दोनों दारू पीने लगे और पीते-पीते भव्या बेहोश हो गई जिसके बाद विनोद ने किचन से चाकू लाकर भव्या की हत्या कर दी। अगली सुबह विनोद ने भव्या की मौत का नाटक किया और पुलिस के सामने रोने लगा। हालाँकि कड़ी पूछताछ के बाद विनोद ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।
Also Read: क्या हालत हो गई थी ? मौत के पहले का सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल