कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेमहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

बेस्ट बस में तीन महिलाओं की दिनदहाड़े लूट, ऐसे हुई गिरफ्तार

148

मुम्बई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाले बेस्ट बस में मोबाइल चोरी और जेब कटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण आम मुम्बईकर बहुत ज्यादा परेशान हैं। वहीं अब बेस्ट में महिलाओं के गहने चोरी होने की भी घटनाएं बढ़ने लगी है। इस बीच कांदिवली पूर्व स्थित समता नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। समता नगर पुलिस ने ऐसी तीन महिला चोरों को पकड़ा है। जो चलती बसों में महिला यात्रा के गहनों को चुराया करती थी।

दरअसल, 5 सितंबर 2021 को शिकायतकर्ता श्रीमती रोहिणी चंद्रकांत अखाड़े (३८ वर्ष) घाटकोपर से कांदिवली के बीच यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान उनके बैग से ५५ ग्राम सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। जिसके बाद अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस ने 645/2021 धारा 379 भारतीय दंड विधान के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

जिसके बाद पुलिस ने उस बस मार्ग के सभी सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया। CCTV फुटेज खंगालने के दौरान ठाकुर कॉम्प्लेक्स बस स्टॉप पर कुछ अज्ञात महिलाएं रिक्शे पकड़कर गोरेगांव की ओर जाती हुई दिखाई दी।

जिसके बाद जिस मार्ग से संदिग्ध महिला रिक्शा में यात्रा कर रही थी। उस मार्ग के सभी सीसीटीवी फुटेज का जांच कर रिक्शा के नंबर को पुलिस द्वारा हासिल किया गया। रिक्शे के नम्बर की मदद से पुलिस रिक्शाड्राइवर तक पहुंच गई। रिक्शा ड्राइवर ने उन महिलाओं को भांडुप छोड़ने की बात बताई। अब पुलिस ने उस क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगालकर अज्ञात महिलाओं की तस्वीर हासिल कर ली।

आगे, इस फोटो के आधार पर निम्नलिखित महिलाओं को 16/09/2021 को भांडुप पुलिस ठाणे की मदद से गिरफ्तार किया गया। और अपराध में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद इन महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार महिलाओं के पास से 55 ग्राम वजन का करीब 2.5 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
चोरी के लिए गिरफ्तार हुई महिलाओं के नाम अनुसया चंद्रकांत गायकवाड,मारक्का उर्फ मारूबाई लक्ष्मण गायकवाड और बेबी रामू गायकवाड हैं।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – मुंबई में भारी बारिश के कारण फिर भरेगा पानी!, स्काईमेट की चेतावनी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x