ताजा खबरें

खुद को राजस्थान का शाही खानदान का बताकर महिलाओं से ठगी करने वाला टिक टॉक स्टार गिरफ्तार

447

मुंबई(Mumbai) :गोरेगांव पुलिस ने मंगलवार रात आरे कॉलोनी से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देकर महिलाओं से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुखराज देवासी उर्फ ​​राजवीर सिंह का काम करने का एक अनोखा तरीका था- वह राजस्थानी महलों के भीतर अपनी सैकड़ों तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। इसके बाद युवा महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और कई लोग उन्हें शाही मानते हुए स्वीकार कर लेते थे।

पुलिस ने कहा कि अपने पीड़ितों से दोस्ती करने के बाद, वह उनके साथ प्यार करने का दावा करता था और अंततः व्यक्तिगत तस्वीरों का अनुरोध करता था, जिसका इस्तेमाल वह जबरन वसूली के लिए करता था। गोरेगांव में रहने वाली शिकायतकर्ता 30 वर्षीय विवाहिता इस जाल में फंस गई थी,और आरोपी को पैसे नही देने दी तो उसकी फोटो वायरल करने की आरोपी धमकी देने लगा।

गोरेगांव पुलिस ने कहा, ‘बदनामी के डर से शिकायतकर्ता ने आरोपी को चार लाख रुपये से अधिक दिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। देवासी को जुहू पुलिस ने पिछले साल इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चमचमाते महलों, लग्जरी गाड़ियों और सुरक्षा गार्ड की तस्वीरों से भरा हुआ है।पता चला है कि वह अब तक 50 से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। आरोपी एक टिक टॉक स्टार भी है। आरोपी देवासी उर्फ राजवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहा उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-accused-arrested-for-making-objectionable-videos-of-girls-walking-on-the-road-and-making-them-viral-by-writing-dirty-comments/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़