ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज लोकल यात्रियों को होगी असुविधा

143

विभिन्न तकनीकी एवं मरम्मत के लिए 24 अप्रैल 2022 यानी आज रविवार को मध्य रेलवे (Railway) और हार्बर रेलवे लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार तक के धीमे मार्ग पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक चलने वाली धीमी ट्रेनों को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच फास्ट लेन पर डाइवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें भायखला, परल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और धीमी रूट पर डायवर्ट की जाएंगी।

वहीं घाटकोपर से सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक छूटने वाली ट्रेनों को अप स्लो लाईन से विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अप फ़ास्ट लाइन पर डाइवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, पराल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

वहीं नेरुल/बेलापुर-खरकोपर रेलवे लाइन को छोड़कर पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर रूट पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक मेगाब्लॉक लिया गया है। पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई तक अप हार्बर रूट पर सेवाएं सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक बंद रहेंगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से पनवेल/बेलापुर तक अप हार्बर रूट पर सेवाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक बंद रहेंगी।

पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक छूटने वाली और ठाणे जाने वाली अप ट्रांसहार्बर रूट पर और ठाणे से पनवेल जाने वाले डाउन ट्रांसहार्बर रूट पर सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवा उपलब्ध रहेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरुल और खरकोपर के बीच निर्धारित समय के अनुसार लोकल ट्रेनें चलेंगी।

Reported By :-Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/sanjay-rauts-warning-tweet-enough-is-enough/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x