आज मुम्बई समेत पूरा महाराष्ट्र सूना हो जाएगा। क्योंकि आज मुंबईकरों के लाडले गणपति बाप्पा अपने गांव की तरफ लौट रहे रहे हैं। दरअसल, पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र भर में मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी का आज आखिरी दिन है,आज अनंत चतुर्थी है। आज बड़ी ही नम आंखों से गणेश भक्त अपने बाप्पा को आखिरी विदाई दे रहे हैं।

आपको मालूम हो कि, आज सिर्फ मुम्बई में ही लगभग 50 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिनमें सार्वजनिक और घरगुति गणपति दोनों शामिल हैं। वहीं विसर्जन के आखिरी दिन किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और मुम्बई पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

मुम्बई के अलग-अलग विसर्जन स्थलों पर 715 लाइफ गार्ड्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा 39 एम्बुलेंस भी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर रखी गई है। इसी के साथ-साथ 36 मोटर बोटों को भी समुद्री तटों पर आवश्यक इस्तेमाल के लिए रखा गया। वहीं विसर्जन स्थलों पर 48 वाच टावर बनाए गए हैं। 116 सर्च लाइट लगाई भी लगाई गई है।

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में मुम्बई (Mumbai) से दो आतंकी पकड़े गए हैं। जिसके कारण सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए मुम्बई पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के चाकचौबंद व्यवस्था की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : ठाणे में नाबालिक से बलात्कार करने वाला युवक गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x