ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Tree City Mumbai: पेड़ों का शहर बना मुंबई, UN से मिला ‘ट्री-सिटी’ का पुरुस्कार मिला

161

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai)को सपनों का शहर माना जाता है। देश और दुनियाभर से लोग मुंबई अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। लेकिन अब मुम्बई शहर को नई पहचान मिली है। अब दुनियाभर मुंबई शहर की पहचान ट्री सिटी यानी पेडों के शहर के तौरपर हो रही है।

यूनाइटेड नेशन ने सबसे ज्यादा पेड़ों वाले शहर के रूप में मुंबई महानगर पालिका को चयनित कर सम्मानित किया है। मुम्बई को ट्री सिटी के रूप में सम्मान प्रदान किया है। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने अपनी टीम के साथ राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी। यह खबर सुनकर आदित्य ठाकरे काफी खुश हुए और बीएमसी के उद्यान विभाग की जमकर तारीफ की।

आपको बता दें कि, मुंबई के 1 लाख 80 से ज्यादा वृक्ष है। जिसमें बड़े पैमाने में वृक्ष सड़क किनारे हैं। वहीं बीएमसी हर साल मॉनसून से पहले हादसों को टालने के लिए वृक्षों की छठनी करती है। लेकिन अब बीएमसी बीमार पेड़ों का इलाज भी करने वाली है। ताकि वृक्षों को बचाया जा सकें।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/grand-procession-taken-out-on-the-occasion-of-ram-navami-in-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x