रामायण (Ramayana) जैसे टीवी सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण अब बॉलीवुड मूवी में नजर आएंगे। बॉलीवुड के इस छोटे पर्दे पर अरुण गोविल (राम)ने कई सारे रोल्स प्ले किए हैं। मगर रामानंद सागर की रामायण में जब उन्होंने भगवान राम का रोल प्ले किया तो सभी उन्हें सचमुच का भगवान ही समझ बैठे। एक्टर ने पूरे परफेक्शन के साथ ये रोल प्ले किया।उनकी मुस्कान और सहज भाव ने लोगों के मन में आस्था का दीप जलाए रखा है।अब रामायण के ऑन एयर होने के करीब ढाई दशक बाद एक बार फिर से अरुण गोविल भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। इस बार वे अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ओह माए गॉड के दूसरे पार्ट में भगवान राम के रोल में होंगे। बहुत समय बाद अरुण गोविल फिल्मों की तरफ रुख कर रहे हैं।
Report by: Brijendra Singh
Also read: हिंदुत्व की राह पर राज ठाकरे, देश के जानेमाने धर्मगुरुओं से की मुलाकात