ताजा खबरें

महाराष्ट्र में दो जुड़वा बहनों ने ड्राइवर से की शादी

495

कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज हैं। लेकिन, लव ट्रायंगल हो तो बात मुश्किल हो जाती है। सोलापुर के अकलुज में एक अनोखा विवाह समारोह देखने को मिला। दो जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी की है। इसी के चलते अब दोनों एक पति के साथ साथ रहने वाले हैं। इस लाजवाब शादी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

इन जुड़वा बहनों की शादी सोलापुर के अकलुज तालुक के मालशिरास में हुई। दोनों की शादी एक ही लड़के के साथ हुई है। इन जुड़वां बहनों के नाम पिंकी और रिंकी हैं। दोनों उच्च शिक्षित हैं। छह महीने पहले पिंकी, रिंकी और उनकी मां बीमार हो गईं। टैक्सी ड्राइवर अतुल अस्पताल में जुड़वां बहनों की देखभाल करता था। इससे दोनों बहनों को अतुल से प्यार होगया और दोनों ने उसी से शादी करने का फैसला लिया, कल रिश्तेदारों की रजामंदी से शादी अकलुज में हुआ। इस अनोखे शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Also Read:मुम्बई का सुप्रसिद्ध माहिम दरगाह पर पुलिस की पहली सलामी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़