मुम्बई से ठाणे जिले के अम्बरनाथ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर प्रशासन द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। ताकि मलबे में फंसे लोगों को बचाया जा सके।
हादसे के बाद स्थानीय विधायक बालाजी किनीकर घटनास्थल पर पहुंचे। और उन्होंने हादसे की पूरी जानकारी मीडिया को दी।
विधायक बालाजी ने बताया कि, ‘यह घटना बहुत भयानक हुई थी। यह गार्डन की दीवार 2015 में बनी थी। बारिश भी बड़े पैमाने पर हो रही है। पानी को जाने की जगह ना होने के कारण दीवार पर दवाब बढ़ गया और दीवार गिर गई।
वहीं उन्होंने आश्वासन दिया है जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उनपर कार्रवाई जरूर की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नुक्सानग्रस्तों को सरकारी मदद दिलाने का भी भरोसा दिया है।
Reported by – Rajesh Soni
Also Read – अजित पवार की कंपनियों पर आयकर की छापेमारी