ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

महाराष्ट्र के दो मंत्री कर्नाटक के बेलगावी जाने वाले थे

124

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा को लेकर अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों राज्यों के बीच यह विवाद अभी से नही पांच दशकों से भी ज्यादा पुराना है, और इसी को लेकर राजनीति में हलचल मचा हुआ है। महाराष्ट्र के दो मंत्री कर्नाटक के बेलगावी जाने वाले थे, लेकिन उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई कर्नाटक के बेलगावी में लोगों से चर्चा करने के लिए जाने वाले थे। लेकिन कर्नाटक सरकार ने उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए बेलगावी यात्रा के लिए मना कर दिया।
दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अगर महाराष्ट्र के नेता बेलगावी का दौरा करते हैं तो सरकार भी उनपर कोई भी कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। वहीं अब यात्रा स्थगित होने पर मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि हम अपने दौरे की अगली तारीख जल्द तय करेंगे। बेलगावी में जाकर हम मराठी भाषी लोगों से बात करेंगे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जिन 850 गांवों को जो पैकेज देने वाले है उसको लेकर भी चर्चा करेंगे।

Also Read: फुरसुंगी-उरुली गांवों के लिए नई नगरपालिका पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फैसला

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x