ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर कसा तंज

150

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के बावजूद भी भाजपा आशीर्वाद रैलियां लगातार आयोजित कर रही है।भाजपा लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राणे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि रैलियों की वजह से कई लोग मर जाते हैं।

लेकिन भाजपा को इसकी बिल्कुल परवाह नहीं है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री लोग जन आशीर्वाद रैलियां आयोजित कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे। ऐसे लोग जनता का आशीर्वाद नहीं जनता की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना 80 प्रतिशत सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीतिक कार्य करके जनता का आशीर्वाद ले रही है।उद्धव ठाकरे ने कहा कि आजकल की पार्टियां 100 प्रतिशत राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की जान जोखिम में डाल रही है..!!

Report by : बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Also read : मरीजों की संख्या बढ़ी तो, सख्त होंगे प्रतिबंध- मुम्बई पालकमंत्री

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x