शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे(Uddhav Thackeray) ने पदाधिकारियों से नए चुनाव चिह्न के लिए तैयार रहने की अपील की है। शिवसेना के 40 विधायकों के बगावत के कारण महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। जिसके बाद शिंदे गुट पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ पर दावा कर रहा है।
उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कहा कि, ‘कानूनी लड़ाई में दुर्भाग्यपूर्ण विफलता के बाद लापरवाह ना रहें। शिवसेना को जो भी चुनाव चिन्ह मिलेगा उसे घर-घर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करें। 16 बागी विधायकों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई होगी। इस सुनवाई के बाद शिवसेना किसकी होगी? इसको लेकर चीजें स्पष्ट हो जाएगा। इसलिए पूरे महाराष्ट्र की इस सुनवाई पर नजर बनी हुई है।
एकनाथ शिंदे गुट ने महा विकास अघाड़ी सरकार शिवसेना को नुकसान होने का आरोप लगाया था। शिंदे गुट के विधायकों का दावा है कि यह विद्रोह नहीं बल्कि पार्टी बचाने का प्रयास है। एकनाथ शिंदे के पास फिलहाल शिवसेना के 40 विधायकों का समर्थन है।
वहीं कहा जा रहा है कि विधायकों के बाद अब शिवसेना के सांसदों का भी समर्थन शिंदे गुट को मिल सकता है। दूसरी ओर, विभिन्न नगर पालिकाओं के नगरसेवक भी अब धीरे-धीरे शिंदे समूह में शामिल हो रहे हैं। कल ठाणे के 66 और नवीमुम्बई के 32 नगरवेक शिंदे गुट में शामिल हो गए।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/suniel-shetty-will-now-debut-in-ott/