कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

उल्हासनगर: शराब की दुकान में डकैती, CCTV में कैद हुई चोरी

150

आम तौर पर सुबह तीन से चार के बीच लोग गहरी नींद में होते हैं। इस दौरान शहर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहता है। इस वक़्त शहर में अंधेरे और सन्नाटा का साम्राज्य होता है। लेकिन यही अंधेरे और सन्नाटा चोरों के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसी ही स्थिति का फायदा उठाकर चोर कभी घरों में चोरी करते हैं तो, कभी रास्ते चलते लोगों को लूटते हैं। ऐसी घटनाएं बराबर देखने को भी मिल जाती है। हमारी शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रात भर पुलिस के जवान पेट्रोलिंग भी करते हैं। लेकिन हर जगह पुलिस का भी पहुंचना संभव नहीं है। जिसके कारण कई चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना मुम्बई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर में देखने को मिली है।

दरअसल, उल्हासनगर कैम्प के खेमाणी इलाके में विक्की वाइन नाम की एक शराब की दुकान है। रविवार की सुबह करीब चार बजे दो अज्ञात चोर दुकान में घुस गए। जबकि उनका एक साथी रिक्शा लेकर दुकान के बाहर खड़ा हो गया। चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे। और दुकान से 25 हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गए।

पैसों के साथ-साथ चोरों ने चार बोतल महंगी शराब की भी चुरा ली। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में उल्हासनगर ठाणे में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

उल्हासनगर में एक शराब की दुकान से चोरी की घटना जहां ताजा है। वहीं आज ही सोने की चेन चोरी की एक और घटना सामने आई है। उल्हासनगर में एक महिला की सोने की चेन को चोरों ने छीन लिया। घटना आज सुबह उल्हासनगर के धोबीघाट इलाके में घटी। विशेष रूप से हाल ही में उल्हासनगर में दो हत्याओं की सूचना मिली थी। इसके बाद से एक ही दिन में चोरी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता हुए नजर आ रहा है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – मुंबई में भारी बारिश के कारण फिर भरेगा पानी!, स्काईमेट की चेतावनी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x