ताजा खबरें

मध्य रेल मुंबई मंडल पर प्लास्टिक मुक्त वातावरण की दिशा में अनूठी पहल

134

मुंबई (Mumbai): मध्य रेल मुंबई मंडल ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। रेलवे परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में यह पहल शुरू की गई है। स्टेशनों पर खानपान स्टालों के कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल द्वारा प्लास्टिक बैग के बजाय पर्यावरण के अनुकूल पेपर बैग में खाद्य पदार्थ परोसने/बेचने के लिए जागरूक किया गया है।

सभी स्टालों पर कार्यरत कर्मचारियों को ‘सफाई योद्धा’ का दर्जा दिया गया है और उन्हें इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही हमारे सम्मानित ग्राहकों से भी विभिन्न मीडिया के माध्यम से इस अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी बल्कि बरसात के मौसम में प्लास्टिक की थैलियों के कारण जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा ।

Also Raed :- https://metromumbailive.com/mumbaikars-should-not-go-out-of-the-house-it-can-be-fatal/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x