ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की संभावना!

151

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र(Maharashtra) में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसान फिर से संकट में पड़ सकते हैं।
क्योंकि अब महाराष्ट्र में कई फसलों की कटाई का वक़्त आ चुका है। ऐसे में किसान को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में आज और कल ओलावृष्टि की भी संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने बारिश के दौरान हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान जताया है। विशेष रूप से, पूर्व से हवाएं मध्य भारत में आएगी, इसलिए महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी दी गई है।इस समय कई किसानों को डर है कि अगर बारिश हुई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में एक बार फिर बेमौसम बारिश की संभावना जताई है।मध्य महाराष्ट्र में आज और कल ओलावृष्टि की संभावना। इसके अलावा
महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान है।
महाराष्ट्र में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/the-threat-of-a-storm-looms-large-over-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x