मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर प्रोफाइल बनाकर हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने प्यार (Love) के जाल में फंसाकर 12 महिलाओं के साथ ठगी और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मुंबई के मालाड से एपीएमसी पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय एक मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है ।
आरोपी महेश उर्फ करन गुप्ता ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हाई प्रोफाइल महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कई फेक प्रोफाइल बनाई थीं। वो इन बड़े घरों की महिलाओं के संपर्क में आता एवं कॉल कर के किसी पब, मॉल या होटल में मिलने के लिए बुलाता। पुलिस उप आयुक्त सुरेश मेंगडे के जानकारी के हिसाब से ऐसी ही मीटिंग में वो आरोपी महिलाओं के साथ गंदी हरकतें करता था। काफी बार उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश करता था।
कई लड़कियों के साथ उस आरोपी ने हेरा-फेरी भी की। जिसके बाद कुछ लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस पिछले चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी।
एसीपी विनायक वस्त ने बताया है कि, आरोपी को कंप्यूटर की जानकारी अच्छी है। पहले वो हैकर था। इसलिए हर वक्त नए नंबर का इस्तेमाल कर अलग-अलग प्रोफाइल बनाता, और इसके माध्यम से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता। उसने शायद ही तमाम कामों में अपने नाम से रजिस्टर्ड़ फोन नंबरों का इस्तेमाल किया हो।
Report by : Aarti Verma
Also read : भारतीय नौसेना का जहाज खाड़ी देशों से मेडिकल उपकरण लेकर मुम्बई पहुंचा