ताजा खबरें

नालासोपारा में मॉब लिंचिंग की घटना का वीडियो वायरल

523

मुस्लमान है तो मार दोगे क्या ?मॉब लिचिंग करोगे ? AIMIM नेता वारिस पठान ने इस ही कैप्शन के साथ नालासोपारा का एक वीडियो ट्वीट करते हुए सवाल किया है। इस वीडियो में आदम खान नाम के शख्स को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। चोरी के आरोपी में इस शख्स के पिटाई होने की जानकारी सामने आई है जिसके बाद इसकी इतनी पिटाई हुई की इस शख्स की जान ही चली गई।

ये मामला तब जाके सामने आया जब AIMIM के नेता वारिस पठान ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सवाल पूछा। उन्होंने अहमद खबीर का वीडियो रीट्वीट किया था उस शख्स ने इस घटना को नालासोपारा पूर्व के पेल्हर पुलिस स्टेशन का बताया। इस वीडियो में आदम खान नामक शख्स को दूसरे लोग बुरी तरह पीट रहे है। वीडियो में आदम खान खून से लथपथ नज़र आरहा है और रहम की भीख मांगते हुए भी दिखाई दे रहा है।

Also Read: दादर स्टेशन का प्रमुख प्रवेश बंद ;यात्री और रेलवे पुलिस में हुई नोकझोक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़