ताजा खबरें

विक्रम गोखले की सेहत में सुधार, डॉक्टरों ने दी जानकारी

150

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale)की तबीयत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. विक्रम गोखले के हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे अपनी आंखें खोल रहे हैं, उनके अंग भी थोड़े हिल रहे हैं। दीनानाथ अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी शिरीष यादगिकर ने कहा कि अगले 48 घंटे में वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया जा सकता है.विक्रम गोखले 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।जहाँ उनकी निधन की भी खबरें फ़ैल गई थी। हालाँकि बाद में परिवारवालों ने इस खबर को अफवाह बताया था।

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-online-parking-find-parking-space-on-mobile-online-parking-booking-service-now-for-mumbaikars/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x