ताजा खबरें

महापुरुषों के अपमान ​​के मामले में चेंबूर में हुआ उग्र प्रदर्शन

494

महाराष्ट्र : छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा जोतिबा फुले, छत्रपति शाहू महाराज, कर्मवीर भाऊराव पाटील जो महाराष्ट्र के नहीं बल्कि पूरे देश के आदर्श हैं उनका, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अपमान किया है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी नो छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर चुके हैं । इस अपमान मामले के चलते बहुजन समाज का कार्य कर रहे भीमसैनिकों ने आज एक साथ आकर मंत्री चंद्रकांत पाटिल और राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की तस्वीर पर जुते मारकर अनोखा आंदोलन किया गया ।

जिसका जायजा हमारे मेट्रो मुंबई के सिनियर रिपोर्टर विनोद कांबले ने लीया है । तो पता कि चेंबूर में छगनमिठ्ठा पेट्रोल पंप के सामने सडक पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और मंत्री चंद्रकांत पाटील के विरोध में प्रदर्शन किया गया है । वंचित बहुजन आघाड़ी पार्टी के चेंबूर के पदाधिकारी हरीष काशिद ने मेट्रो मुंबई से बात करते हुये कहा है कि चेंबूर के भीमसैनिक इस आंदोलन में मौजूद रहे थे । और उन्होंने अंबेडकरी एकता की ताकत दिखाकर कड़े शब्दों में नारे लगाये है ।

Also Read: मुम्बई का दाऊद कैसे बना अंडर वर्ल्ड डॉन

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़