ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

Viral Video: चलती लोकल से गिरी महिला की रेलवे पुलिस के जवान ने बचाई जान

160

मुंबई में चलती ट्रेन से गिरी महिला के लिए रेलवे(Railway) होमगार्ड फरिश्ता बनकर आया। उस होमगार्ड ने महिला की जान बचाई। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में महिला ट्रेन से गिर गई।
मुंबई में तैनात रेलवे के होमगार्ड ने प्लेटफॉर्म पर गिरी एक महिला यात्री को बचाया। घटना मुंबई के जोगेश्वरी स्टेशन की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चलती ट्रेन से महिला प्लेटफॉर्म पर गिर गई। वहीं होमगार्ड की सतर्कता के कारण महिला की जान बच गई। ट्रेन के नीचे आने से ठीक पहले महिला को होमगार्ड ने खींच लिया। जिसके कारण महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गेप में फंसने से बच गई।
महिला को ट्रेन से गिरते देख होमगार्ड भी प्लेटफॉर्म पर कूद गया। और तुरंत महिला को ट्रेन से दूर खींच लिया। जिसके कारण चलती ट्रेन से गिरी महिला की जान बच गई। ट्रेन यात्रा के दौरान कई यात्रियों को चलती ट्रेन से उतरते-चढ़ते देखा जा सकता है। वहीं जीआरपी यात्रियों को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से रोकती है क्योंकि यह घातक हो सकता है।

महिला को चलती ट्रेन से बचाने वाले गार्ड की पहचान अल्ताफ शेख के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने अल्ताफ शेख को उनके काम के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/chief-minister-uddhav-thackeray-called-an-all-party-meeting-over-loudspeaker-controversy/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x