ताजा खबरेंमनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री को मिली जान की धमकी लेकिन बीच में क्यों आया शाहरुख़ का नाम ?

139

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया है.डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए गाने को ट्रोल भी किया था।लेकिन ट्रोलिंग विवेक अग्निहोत्री पर ही भारी पड़ गई है और अब उन्हें जान की धमकी भी मिलने लगी है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई जाने वाली अश्लीलता के बारे में बताते हुए ऐसी फिल्मों बनाने वालों को देशद्रोही करार दिया था। हालाँकि इसके बाद फैंस ने विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्में शेयर कर उनपर निशाना साधते हुए उनसे कई सारे सवाल भी किये थे। सोशल मीडिया पर कई लोग विवेक को धमकी दे रहे हैं। गाली दे रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्क्रीनशॉट लेकर दी है. इतना ही नहीं विवेक को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है जहां पर एक फैन का नाम शाहरुख़ खान रखा है। साफ है कि ये मैसेज शाहरुख खान के फैन्स के फेक अकाउंट से आए हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख के आने का जिक्र करते हुए विवेक ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘बादशाह सच में बोल रहे हैं, सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी है। (लेकिन हम पॉज़िटिव लोग हैं)”

Also Read: टी20 क्रिकेट मैच के लिए दक्षिण मुंबई में यातायात प्रतिबंध

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x