ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण में लड़के-लड़कियों के साथ मारपीट को लेकर भड़कीं वाघ, कहा-‘अब साथ में हथियार रखने….’

240

मुम्बई (Mumbai) से सटे कल्याण के मलंगगढ़ इलाके से एक धक्कादायक घटना सामने है। जहां टपोरी लड़कों की गैंग ने घूमने आए चार लड़के और लड़कियों को बुरे तरीके से पीट दिया। लड़कियों द्वारा तंग कपड़े पहनने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद चारों युवा-युवतियों को सात से आठ लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। हैरानी की बात यह है कि नेवले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित युवा-युवतियों को पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। अब इसको लेकर भाजपा नेता चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है। वाघ ने मामले में शिकायत दर्ज करने में देरी करने वाले पुलिस और मार-पीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चित्रा वाघ ने कहा कि, “मैंने खबर देखी कि मलंगगढ़ में कुछ युवकों को पीटा गया। पिटाई की वजह उसका पहनावा बताया जा रहा है। उसने क्या पहना और कैसे? स्थानीय लोगों के साथ युवा-युवतियों की बहस हो गई। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और लड़के-लड़कियों को बुरी तरह पीटा गया। वे इसी स्थिति में नेवाले थाने गए। पुलिस ने भी ध्यान नहीं दिया, यह बेहद गंभीर है।

मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन जिन पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो? ऐसा सवाल भी वाघ ने किया। क्योंकि जब लड़के-लड़कियां पुलिस के पास गए थे। तब उनके हाथ-पैर में चोट लगी हुई थी।
पीठ पर चोट के निशान थे। शीशे से शरीर पर जगह-जगह काटा गया। ऐसी गंभीर स्थिति में उन्हें दिलासा देने और अपराध को तुरंत दर्ज करने की जरूरत थी। यदि राज्य में पुलिस सुरक्षा नहीं है, तो सभी के लिए अब हथियार साथ ले जाने का समय आ गया है।

पीड़ित युवा-युवतियां कल्याण क्षेत्र के मलंगगढ़ की तलहटी में टहलने गए। उस जगह पर 6 से 8 टपोरी थे। उन्होंने पहले अश्लील टिप्पणी की और फिर तंग कपड़े पहनने को लेकर चारों युवा-युवतियों को बुरी तरह पीटा दिया गया। आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि दोनों बच्चियों के कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की. घटना रविवार (1 अगस्त) की शाम की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : किसानों की चिंता दूर हुई, पुणे का चासकमान बांध भरा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x